‎मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जेबकतरे को किया गिरफ्तार, ₹5730 बरामद‎‎हल्द्वानी के मुखानी पुलिस ने एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है। जेबकतरे की पहचान नजरुद्दीन पुत्र भूरा निवासी मुंडिया पिस्तौर, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।‎‎‎आरटीओ कार्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दबोचा गया।करीब 2 हफ्ते पूर्व मुखानी चौराहे पर टेंपो में एक व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें ₹20,000 मिले थे।‎बरामदगीअभियुक्त के कब्जे से ₹5730 नगद बरामद।‎‎‎‎वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर  प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने अथक प्रयास से संदिग्ध को दबोच लिया।‎‎नजरुद्दीन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से मुखानी पुलिस ने अपनी सक्रियता और अपराधियों के प्रति सख्ती का प्रदर्शन किया है

नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव समूह द्वारा रंगवाली पिछोड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया

नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव समूह द्वारा रंगवाली पिछोड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया‎‎‎आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव समूह ने उत्तराखंड की पारंपरिक कला…

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व, देशभर में धूमधाम से मनाया गया है दशहरा

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व, देशभर में धूमधाम से मनाया गया है दशहरा विजयादशमी के पावन अवसर पर पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल रहा बुराई…

डीएसबी परिसर में एंटी रैगिंग डे और सप्ताह का आयोजन

‎ ‎ ‎ ‎नैनीताल में 12 से 18 अगस्त तक डीएसबी परिसर में एंटी रैगिंग सप्ताह के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में एंटी रैगिंग…

नैनीताल पुलिस ने किया नकल गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

‎ ‎नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बड़े नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के 9 सदस्यों को हल्द्वानी…

एचएन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में हरमन माइनर भीमताल की बड़ी जीत

सी आर एस टी ओल्ड बॉइज एसोसिएशन द्वारा आयोजित और दी नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुट बॉल टूर्नामेंट में आज दूसरा…

राम सेवक सभा में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया

राम सेवक सभा द्वारा सावन के मंगल को सभा भवन में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री राम तथा हनुमान जी का आशीर्वाद लिया…

महिला ग्राम प्रधानों को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का बड़ा कदम!

यह खबर महिला ग्राम प्रधानों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई है। केंद्र सरकार ‘प्रधान पति’ प्रथा पर सख्ती से कार्रवाई करने जा रही है, जिसका सीधा अर्थ है…

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन

उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आज आतंकवाद की संभावित घटना से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल “ऑपरेशन सिन्दूर” के अंतर्गत जीआरपी…

नैनीताल में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी

नैनीताल जिले के तहसील हल्द्वानी अंतर्गत देवखड़ी नाला में अचानक जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल में आईआरएस की टीम…