महाशिवरात्रि 2026: छोटा कैलाश दर्शन के लिए यातायात प्लान जारी; अमृतपुर से भारी वाहनों की एंट्री बंद
नैनीताल महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी) के अवसर पर छोटा कैलाश मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 14 और 15 फरवरी को प्रभावी रहेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा और जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कई मार्गों को ‘वन-वे’ किया गया है और भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।
प्रमुख यातायात डायवर्जन
प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार
अमृतपुर रूट अमृतपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन ग्राम पंचायत गेट बानना तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे। इन्हें धूरा तिराहा होते हुए ओपन थिएटर पार्किंग भेजा जाएगा।
भीमताल रूट भीमताल की ओर से आने वाले श्रद्धालु जंगलिया गांव से धूरा तिराहा होकर ओपन थिएटर तक पहुँच सकेंगे।
नो-एंट्री जोन: अमृतपुर गेट से छोटा कैलाश की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
काठगोदाम से अमृतपुर की ओर टैम्पो और ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा।ओपन थिएटर बैरियर से आगे छोटा कैलाश मार्ग पर किसी भी प्रकार के चारपहिया वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
चारपहिया वाहन डाक बंगला पार्किंग एवं ओपन थिएटर पार्किंग
दुपहिया वाहन प्रथम गिरीश मोटर साइकिल पार्किंग
दुपहिया वाहन द्वितीय भास्कर चन्द्र पलडिया पार्किंग (प्रथम पार्किंग भरने पर)दुपहिया वाहन तृतीय/चतुर्थ हनुमान मंदिर पैदल मार्ग तिराहा एवं शिवा पार्किंग
