कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गीता तिवारी और प्रोफेसर ललित तिवारी को देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गीता तिवारी और प्रोफेसर ललित तिवारी को देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।

‎ यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। प्रोफेसर गीता तिवारी के 110 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं और 8 शोध छात्रों को पीएचडी करवा चुकी हैं। प्रोफेसर ललित तिवारी के 210 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और 47 विद्यार्थी उनके निर्देशन में शोध कर चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

‎इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिवान सिंह रावत, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रोफेसर दिवान सिंह रावत को खुद भी आउटस्टैंडिंग वाइस चांसलर ऑफ इंडिया का पुरस्कार मिल चुका है। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार दिलाने में भी सफल रहे हैं


‎-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *