महाशिवरात्रि पर्व के दौरान छोटा कैलाश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान छोटा कैलाश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
पुलिस बल की तैनाती:
- निरीक्षक: 03
- उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक: 18
- हे0का0/का0: 61
- महिला का0: 25
- पीएसी की 02 प्लाटून
- एसडीआरफ की 02 टीमें
- फायर ब्रिगेड की 02 टीमें
- सीपीयू और क्रेन भी नियुक्त की गई हैं।
नैनीताल पुलिस सभी दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
