
नैनीताल . नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत बुधवार को नैनीताल क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और वीडियो प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आदरणीय राहुल गांधी की कोटा (राजस्थान) से जुड़ी वीडियो प्रदर्शित की गई।
इसके पश्चात, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब से पंत पार्क तक पैदल मार्च (पदयात्रा) निकाला और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी मनोज यादव एवं जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
छात्रों और युवाओं की आवाज उठाने का संकल्प
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में छात्रों और युवाओं की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों को उजागर करना है।
प्रदर्शन में ये जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे शामिल
आयोजन में नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडे, अंकित चंद्रा, सचिन आर्य (रामनगर), पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (खटीमा) नीरज कन्याल, प्रदेश महासचिव सुमित लोहानी, मनोज मंगाई, त्रिभुवन फ़र्तियाल, सूरज पांडे, ललित सावंत, पवन जाटव, आशीष कबड़वाल, अमन महेंद्र, अमन जाटव, मीमांसा आर्य, अर्जुन रौतेला, नीरज कुमार, खस्ती बिष्ट, मोहित बिष्ट, सचिन कुमार, प्रशांत जोशी, राजेंद्र कोटलिया, सुनीता, मुन्नी तिवारी, गीता मंडल, कंचन सहदेव, दीपक कुमार ‘भोलू’, कंचन सुयाल, हर्षवर्धन नोलिया, शिवम बजाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
