नैनीताल में 25 व 26 जुलाई को इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन, गोवर्धन हॉल में जुटेंगे कई जनपदों के खिलाड़ी


​नैनीताल:
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब द्वारा नगर के गोवर्धन हाल में आगामी 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


​आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए अब तक नैनीताल, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी और रामनगर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
​कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब संरक्षक/सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका कुमारी, योगेंद्र कुमार, मानसी बरगली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट एवं सिद्धार्थ आदि मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *