बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में संभावित फैसले को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार

 बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में संभावित फैसले को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार

‎SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने 8 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और कई कड़े निर्देश जारी किए। मुख्य बिंदु:

‎- प्रभावित क्षेत्र की पूरी बैरिकेटिंग की जाएगी।
‎- बनभूलपुरा में स्थानीय पहचान‑पत्र न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
‎- बनभूलपुरा‑हल्द्वानी में आज से BDS द्वारा सघन चेकिंग शुरू होगी।
‎- संभावित उपद्रवियों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्यवाही की जाएगी।
‎- 9 दिसंबर को बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
‎- यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और डायवर्सन प्लांट समय पर जारी करने के आदेश दिए गए।

‎SSP ने कहा, “कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है; इसका उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” पुलिस सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखेगी और भड़काऊ या भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *