बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च, पुलिस ने शांति का संदेश दिया
नैनीताल – सर्वोच्च न्यायालय में 10 दिसंबर को निर्धारित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई से पहले, नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस बल को “एरिया डोमिनेशन” की कार्यवाही के तहत भारी तैनाती, बैरिकेटिंग और सघन चेकिंग के निर्देश दिए। स्थानीय पहचान‑पत्र न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
मार्च में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी 3, सीओ 4, निरीक्षक/थानाध्यक्ष 12, उपनिरीक्षक 45, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 400, फायर यूनिट 4, टियर गैस 4, ड्रोन 4, पीएसी 3 कंपनियों सहित 400 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे।
मार्ग में रेलवे स्टेशन, ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, इन्द्रानगर, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, शनि बाजार रोड, ताज मस्जिद, गांधी नगर, बिलाली मस्जिद, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर मार्च निकाला गया, जिसका समापन थाना बनभूलपुरा में हुआ।
एसएसपी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अदालत के निर्णय का सम्मान करें, अफवाहों से बचें और कानून व्यवस्था में सहयोग दें। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी जारी रखने की बात कही।
