कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
_हल्द्वानी, – SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में एक टीम ने 05 दिसंबर 2025 को टीपी नगर क्षेत्र में सीएमटी कॉलोनी के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 5.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली हल्द्वानी में NDPS ACT की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार व्यक्ति: राजेश पाण्डेय उर्फ रामा, पिता बल्लभ पाण्डेय, निवासी सीएमटी कॉलोनी, डहरिया, हल्द्वानी, उम्र 32 वर्ष।
पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर), हे0 का0 दिगम्बर सनवाल और का0 अनिल टम्टा शामिल थे।
यह कार्रवाई जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ जारी कड़ी कार्यवाही का हिस्सा है।
