
नैनीताल क्लब में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की अध्यक्षता में मंथन; विधायक सरिता आर्या बोलीं— ‘कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत’
नैनीताल,भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 की संगठनात्मक बैठक में ‘मिशन 2027’ का बिगुल फूंका गया। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार, बूथ मजबूती और मतदाता संपर्क अभियान पर रणनीति बनाई गई।
आर दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने आगामी रणनीति तैयार करने के लिए मार्गदर्शन दिया, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, शैलेंद्र बर्गली, विक्रम राठौर, विकास जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, गौरव हार्पर, संयोजक तारा राणा, अरविंद पड़ियार, मनोज जोशी, संतोष कुमार, पवन बिष्ट, पूरन बिष्ट, सुमन माहुरी, खजान डंगवाल, पालक/सभासद मनोज जगाती, दीपिका बिनवाल, अध्या जायसवाल, कविता गंगोला, युवराज सिंह करायत सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
