नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन नेगी ने जारी की नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची


​संगठन को मजबूती देने और जनहित के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से हुआ पुनर्गठन; कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
​नैनीताल |
​नैनीताल में कांग्रेस संगठन को धरातल पर अधिक सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जोड़ने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की सहमति के उपरांत नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने आधिकारिक रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की।


​नगर कार्यकारिणी में अनुभवी एवं समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संगठन सचिव तथा मीडिया प्रभारी जैसे अहम पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *