पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में “विकसित भारत @2047” व “नशा मुक्त भारत” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

कालाढूंगी (नैनीताल)
​केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में “विकसित भारत @2047” और “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष चित्र प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा कत्यूरा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
​”पुनर्वास की आस” नाटक का मंचन:
केंद्रीय संचार ब्यूरो (क्षेत्रीय कार्यालय, नैनीताल) के विभागीय कलाकारों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर केंद्रित “पुनर्वास की आस” नामक नाटक की जीवंत प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
​गोद भराई एवं अन्नप्राशन समारोह:
महिला एवं बाल विकास विभाग (कोटाबाग) के सहयोग से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही 6 माह से अधिक आयु के शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व प्रश्नोत्तरी:
सांस्कृतिक कला उत्थान समिति (खुर्पाताल) के कलाकारों ने जन-जागरूकता से परिपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए “विकसित भारत @2047” विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा अर्चना भट्ट, हिना बिष्ट, वैशाली जलाल, जिया, रचित गंगोला, छाया आर्य और अंजली पांडे को पुरस्कृत किया गया।
​ जी राम जी” विधेयक पर हुई विस्तृत चर्चा
​कार्यक्रम के दौरान नैनीताल जिले की लोकपाल पुष्पा कांडपाल ने ‘विकसित भारत @2047’ के तहत “जी राम जी” विधेयक की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
​क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत ने अपने संबोधन में कहा:
​”विकसित ग्राम सभा कार्यक्रम के अंतर्गत ‘रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन – जी राम जी’ ग्रामीण विकास और स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।”
​गरिमामायी उपस्थिति
​कार्यक्रम का सफल संचालन शंभू दत्त साहिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एक सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मदन गोनल, खंड विकास कार्यालय (कोटाबाग) के अधिकारीगण, केंद्रीय संचार ब्यूरो के दीपक शर्मा, गोपेश सिंह बिष्ट, आनंद बिष्ट, भास्कर जोशी, दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह जड़ौद, शोभा चरक, दीपा जोशी, श्रद्धा गुरु, रानी तिवारी एवं शर्मिष्ठा बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *