भवाली में कैंची धाम के पास गुरु कृपा सोसाइटी में गलत तरीके से कैमरे लगाने का आरोप लगाया गया है।
सोसाइटी के सदस्य अनुराग और अनुराग बिष्ट ने चौकी में तहरीर देकर कहा है कि सोसाइटी में गैरकानूनी तरीके से कैमरे लगाए गए हैं। उनका कहना है कि 14 फरवरी 2025 को इस मामले की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन तिवारी ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कैंची ग्राम सभा और कैंची व्यापार मंडल के लोग एसडीएम या एसएसपी के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
