मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया।‎

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया।


‎मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। मुख्यमंत्री ने चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पेड़ों से लिपटकर जो संदेश दिया था, उसने विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा दी।



‎मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु कई घोषणाएँ कीं, जिनमें ग्राम लेती-चोपड़ा को नए राजस्व ग्राम के रूप में विकसित करने, ग्राम भलौन में सिंचाई और पेयजल ट्यूबवेल की स्थापना करने और तुमड़िया रोड को मालधन से जोड़ने की घोषणा शामिल है। इसके अलावा, नगर वन में लाइट एंड साउंड शो शीघ्र प्रारंभ करने और रामनगर में सामुदायिक सोवेनियर शॉप का निर्माण करने की भी घोषणा की गई।



‎इस दौरान कार्यक्रम में विधायक  दीवान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. समीर सिन्हा, मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) डॉ. तेजस्विनी पाटिल, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, क्षेत्र प्रमुख मंजू नेगी, भाजपा उपाध्यक्ष गणेश रावत, जिलाधिकारी  ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *