

खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में आयोजित आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैराथन हमें फिटनेस, लगातार परिश्रम और प्रत्येक परिस्थिति में उम्मीद का दामन थामे रखने की सीख देती है। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
बालक वर्ग: नीरज नेगी (प्रथम), तुषार (द्वितीय), सौरभ रावत (तृतीय)बालिका वर्ग: पूजा बिष्ट (प्रथम), मेघा गोस्वामी (द्वितीय), अनु भट्ट (तृतीय)
प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जा रही है।अन्य सरकारी नौकरियों में भी उन्हें 4% आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है
