

परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर सुमित पाण्डे ने किया। इस भव्य परेड में विभिन्न विभागों ने भाग लिया, जिनमें फायर सर्विस, 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का बैंड, सशस्त्र पुलिस, यातायात पुलिस, महिला प्लाटून, सिविल पुलिस, आईआरबी रामनगर, डॉग स्क्वाड और पशु चिकित्सालय वाहन शामिल थे।

कार्यक्रम में भीमताल के आमडाली में हुई दुर्घटना में राहत कार्य में योगदान देने वाले 20 समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रकाश भट्ट ‘मंनोज’, शरद पाण्डे, रवि कुमार, विनीत जोशी, मोहित पडियार, अरुण कांडपाल, मनीष कुमार, विजय कुमार, नीरज जोशी, विक्की जोशी, नितेश राणा और कुलदीप बोहरा जैसे नाम शामिल थे।

विशिष्ट सेवा के लिए अरुण सैनी, दिनेश सिंह फर्त्याल, एसओ तल्लीताल रमेश बोरा और अन्य को मेडल प्रदान किए गए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि गौलापार में खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। इसके अलावा, लोहाघाट और चंपावत में महिला खेल विद्यालय खोले जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में लैंगिक समानता पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू किया जा रहा है, जिससे बेटियों को बेटों के समान अधिकार मिलेंगे। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, और आरटीओ गुरमुख सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और दर्शक उपस्थित थे।
