



12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: नैनीताल के डी.एस.ए. मैदान में भव्य आयोजन किया गया, सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या अन्य लोगों ने किया योगाभ्यास


पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वभर में बढ़ा योग का गौरव, स्वस्थ व विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पर्यटन नगरी नैनीताल के ऐतिहासिक डी.एस.ए. मैदान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
वैश्विक पटल पर भारत की प्राचीन संस्कृति का डंका
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट तथा विधायक सरिता आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों के कारण ही आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। भारत की प्राचीन संस्कृति का यह अमूल्य और अनमोल ज्ञान आज पूरी दुनिया को निरोगी और स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखा रहा है।”
शारीरिक और मानसिक संतुलन का आधार है योग
भाजपा नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम या स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संतुलन का मुख्य आधार है। उन्होंने नगर वासियों से योग को औपचारिकता न मानकर दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ,सांसद प्रतिनिधि. गोपाल रावत जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ,दर्जा राज्य मंत्रीशांति मेहरा ,महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी
दिनेश आर्या, येशी थुपतेन, भारत सिंह मेहरा, मोहित लाल साहविकास जोशी, संतोष कुमार, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्टशैलेश सिंह बिष्ट जिला सह-संयोजक, किसान मोर्चा नैनीताल ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत,आद्या जायसवाल व करन साह मंडल उपाध्यक्ष
पायल आईटी संयोजक योग शिविर में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक व सामाजिक गणमान उपस्थित रहे
