नैनीताल में भाजपा ने मजबूत की पकड़, स्नो व्यू शक्ति केंद्र में बूथ स्तरीय बैठक संपन्न. दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा और मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन।





​नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नैनीताल नगर मंडल द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार को ‘स्नो व्यू शक्ति केंद्र’ की एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक के माध्यम से भाजपा ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है।


​बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पर रहा जोर ​बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की एवं दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।”

​9 में से 8 शक्ति केंद्रों की बैठकें पूरी
​संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नैनीताल नगर मंडल के कुल 9 शक्ति केंद्रों में से 8 केंद्रों की बैठकें सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं। इन बैठकों से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने का सामूहिक संकल्प लिया।



इस दौरान बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी कृपाल सिंह बिष्ट , शक्ति केंद्र पालक तुलसी कठायत , तारा राणा जे.आर. बिष्ट पदम सिंह , भगवती जोशी दुर्गा बिष्टानिया चित्रा बिष्टानिया भावना , दीक्षा , नरेश कुमार जोशी हेम चंद्र रेनू कंवर , सुमन पंत शाकंबरी भंडारी, चम्पा खेखाड़ी पुष्पा बिष्ट , मोहिनी बिष्ट , शांति रावत माया बिष्ट, भगवत फुलारा, सुभाष जोशी हीरा सिंह बिष्ट राम नन्दन सिंह बोरा उदय सिंह बिष्ट, लता तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *