
नैनीताल में आज पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर बीडी पांडे अस्पताल में फल वितरण, भाजपाइयों ने जाना मरीजों का हाल जाना

नैनीताल। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस के अवसर पर बीडी पांडे चिकित्सालय, नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कुशलक्षेम जानकर दीर्घायु की कामना की
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचीं नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना ही सच्ची बधाई है।


’सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ एकजुट हुए कार्यकर्ता
उपस्थित जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और संवेदना पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग है। इसी मूल मंत्र के साथ आज के दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाकर कोश्यारी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई।
ये रहे उपस्थित:

इस सेवा कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, सदस्य विमला अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, जिव्वन्ती भट्ट, आनन्द बिष्ट, प्रकाश आर्य, शैलेंद्र बिष्ट, कमल जोशी, भारत सिंह मेहरा, शैलेन्द्र बर्गली, रितुल कुमार, सन्तोष कुमार, सन्तोष साह, के.के. शर्मा, ज्योति ढौडियाल, तुसी साह, लता दफौटी, युवराज करायत, करन साह, विनय कुमार और रेनू सिराला सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
