​कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोलू देवता की प्रतिमा भेंट की गई , डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी के नेतृत्व में

​कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोलू देवता की प्रतिमा भेंट की गई , डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी के नेतृत्व में

​नैनीताल, आज कुमाऊं विश्वविद्यालय को अकादमिक और प्रशासनिक ऊंचाइयों पर ले जाने और उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के उपलक्ष्य में आज माननीय कुलपति प्रोफेसर कर्नल दीवान एस. रावत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


​डी.एस.बी. परिसर के इतिहास विभाग के डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी के नेतृत्व में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति जी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें न्याय के देवता श्री श्री 1008 गोलू देवता की पवित्र प्रतिमा सप्रेम भेंट की गई।
​इस अवसर पर ​ नंदाबल्लभ पालीवाल (अध्यक्ष, कर्मचारी संघ, डी.एस.बी. परिसर
​ विपिन चंद्रा सचिव, कर्मचारी संघ, डी.एस.बी. परिसर प्रकाश चन्द्र पाठक संरक्षक, कर्मचारी संघ
​डॉ. मोहित सनवाल अध्यक्ष, प्रशासनिक भवन , भूपाल सिंह करायत (संरक्षक, उत्तराखंड विश्वविद्यालय महासंघ गणेश सिंह बिष्ट,​कुलपति प्रो. रावत ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वविद्यालय के निरंतर विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *