
नैनीताल: पीएम मोदी के ‘कम तेल, स्वस्थ भारत’ संकल्प को मिला जनसमर्थन; भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

नैनीताल, संतुलित जीवनशैली और बेहतर जनस्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नैनीताल में “खाद्य तेल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को घर-घर तक पहुँचाना रहा।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे जन-जागरूकता अभियानों का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़कर स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति देना भी है। कार्यक्रम का समापन जनस्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विमला अधिकारी, कविता गंगोला, अलका जीना, सुमन माहुरी, चंपा नेगी, प्रभाती त्रिपाठी, रश्मि सिराला, मीरा बिष्ट, जयंती भट्ट, मीनू, दीपा चौधरी, मालती, गीता, रेनू सिराला, आदित्य, वैशाली, नीरू पुजारी, राधा खोलिया, शांति, रुचि भट्ट, किरण पंत एवं कंचन उप्रेती प्रभाती, कविता, जयंती व जिवन्ती सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा तथा युवा मोर्चा महामंत्री युवराज सिंह करायत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
