डीएसबी परिसर में एंटी रैगिंग डे और सप्ताह का आयोजन

‎ ‎ ‎ ‎नैनीताल में 12 से 18 अगस्त तक डीएसबी परिसर में एंटी रैगिंग सप्ताह के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में एंटी रैगिंग…

नैनीताल पुलिस ने किया नकल गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

‎ ‎नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बड़े नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के 9 सदस्यों को हल्द्वानी…

हल्द्वानी ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगाया जाएगा    कूड़े से कोयला बनाने वाला प्लांट‎‎अगले 3 महीने में हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े को हटाकर खाली 10 एकड़ भूमि में एनटीपीसी को प्लांट लगाए जाने हेतु उपलब्ध करा दिया जाएगा। तीन माह में एनटीपीसी द्वारा प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा*‎*प्लांट को एनटीपीसी 25 वर्षों तक चलाएगा*‎‎*प्रतिदिन के कूड़े से बनाया जाएगा कोयला जिसे एनटीपीसी अपने थर्मल पावर प्लांट में उपयोग में लाएगा*‎‎*प्लांट लगने से कूड़े के ढेर की  समस्या समाप्त हो जाएगी*‎‎ *नगर निगम हल्द्वानी द्वारा ट्रांचिंग ग्राउंड के निकट विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है*‎‎*नरीमन तिराहे से गोला पुल तक 4 करोड़ 57 लाख 61207 रुपए की धनराशि से सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण होगा*‎‎‎हल्द्वानी 2 जुलाई 2025 सूवि।‎‎ जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन भूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गोला पुल तक गोला नदी से पानी के बहाव से कटाव की रोकथाम हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्य व रेलवे क्रॉसिंग से गोला पुल तक क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सतह सुधारीकरण कार्य का स्थलीय निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि  के अधिकारियों को उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा  कि गोला नदी में कभी भी पानी बढ़ सकता है उस खतरे से बचाव हेतु जो सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं इन कार्यों में तेजी लाई जाय, ताकि नुकसान को रोका जा सके।  उक्त कार्य के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी ने अवगत कराया की गोला नदी में सुरक्षात्मक कार्य हेतु 1 करोड़ 87 लाख 67000 की धनराशि से कार्य कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कार्य को तेजी कराए जाने हेतु पर्याप्त संख्या में मशीन एवं मैन पावर लगाए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे क्रॉसिंग से गोला पुल तक 1 करोड़ 48 लाख 49000 की लागत से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं विस्तारीकरण  कार्य का भी निरीक्षण करते हुए लोनिवि  को कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सुरक्षा को देखते हुए क्रैश बैरियर भी लगाया जाए।‎             इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ट्रांचिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया, जिसमें वर्तमान में नगर निगम द्वारा पुराने कूड़े का निस्तारण कराया जा रहा है जिसमें लगभग 40 फ़ीसदी कूड़े का उठान कर दिया गया है। इस दौरान जिला अधिकारी ने अधिकारियों के साथ ट्रचिंग ग्राउंड के भीतर जाकर कराए जा रहे लिगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया ।‎   इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एनटीपीसी के परियोजना प्रबंधक से  कूड़े के निस्तारण हेतु लगाए जाने वाले प्लांट की तैयारी की जानकारी ली।‎     इस दौरान एनटीपीसी से आए परियोजना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया की उनकी ओर से निरीक्षण कर लिया गया है, पुराने कूड़े के हटते ही प्लांट तैयार लगाने की तैयारी कर ली जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि एनटीपीसी द्वारा लगाए जाने वाले प्लांट से प्रतिदिन कूड़े से कोयला बनाया जाएगा जो एनटीपीसी के थर्मल पावर प्लांट में उपयोग में लाया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए की ट्रचिंग ग्राउंड में जितना भी पुराना कूड़ा है उसे तेजी से हटाया जाए इस हेतु अतिरिक्त मशीन लगाई जाए ताकि समय पर जगह खाली हो सके ताकि एनटीपीसी प्लांट लगाने की कार्रवाई करे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लांट संचालन  हेतु एनटीपीसी को अन्य जो भी सुविधा उपलब्ध कराई जानी है वह भी शीघ्र कराई जाए।  जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्लांट के लग जाने से नैनीताल जिले की कूड़े की समस्या के साथ ही आसपास के जनपदों की भी कूड़े की समस्या का समाधान हो सकता है, यह एक बड़ी उपलब्धि होगी जिससे कूड़े की समस्या समाप्त हो जाएगी।‎   इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड में नगर निगम द्वारा ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने हेतु लगाए गए पेड़ो का भी निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को हरा भरा बनाए जाने हेतु मानसून काल में और पेड़ लगाए जाएं।‎  इसके उपरांत जिला अधिकारी द्वारा गोलापुल से नरीमन तिराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवगत कराया की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा डिपॉजिट वर्क के अंतर्गत गोलापुल से नरीमन  तिराहे तक सड़क सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य हेतु 4 करोड़ 57 लाख 61207 रुपए की धनराशि उपलब्धि कराई गई है जिससे यह कार्य किया जाना है। जिले लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी खंड द्वारा कराया जा रहा है, इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक  विभाग हल्द्वानी से कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ने उक्त मार्ग में यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।‎   निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिला अधिकारी राहुल शाह,एन टी पी सी से आए परियोजना प्रबंधक सद्दाम हुसैन,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रबंधक यूयूएसडीए सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एचएन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में हरमन माइनर भीमताल की बड़ी जीत

सी आर एस टी ओल्ड बॉइज एसोसिएशन द्वारा आयोजित और दी नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुट बॉल टूर्नामेंट में आज दूसरा…

राम सेवक सभा में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया

राम सेवक सभा द्वारा सावन के मंगल को सभा भवन में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री राम तथा हनुमान जी का आशीर्वाद लिया…

महिला ग्राम प्रधानों को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का बड़ा कदम!

यह खबर महिला ग्राम प्रधानों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई है। केंद्र सरकार ‘प्रधान पति’ प्रथा पर सख्ती से कार्रवाई करने जा रही है, जिसका सीधा अर्थ है…

बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए।

बागेश्वर जिले के काफलीगैर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुऐ सुबह 7बजे से ही वोटर वोट डालने मतदान केंद्र में पहुंचे,मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

ऑपरेशन कालनेमि: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाईउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 56 लोगों की पहचान की है, जिनमें से 8 के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और 5 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

ऑपरेशन कालनेमि के उद्देश्यऑपरेशन कालनेमि का मुख्य उद्देश्य उन लोगों पर कार्रवाई करना है जो धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देते हैं और उनकी भावनाओं का शोषण करते…

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित रुद्रपूजा और सत्संग कल

नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग और हैप्पीनेस वीमेन्स कलेक्टिव द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के निर्देशन में बंगलौर आश्रम से…

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन

उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आज आतंकवाद की संभावित घटना से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल “ऑपरेशन सिन्दूर” के अंतर्गत जीआरपी…