​सीएम धामी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को अर्पित की श्रद्धांजली, पार्क के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा


​हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पंत पार्क स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के खूंट गांव में जन्मे पं. गोविंद बल्लभ पंत पूरे उत्तराखंड के गौरव और प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी के सादगी और जनसेवा के मूल्य आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं और राज्य सरकार उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।


​इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंत पार्क स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के रखरखाव व विकास हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और पंत फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *