उच्च न्यायालय के आदेश पेयजल एवं सीवरेज शिकायतों के समाधान हेतु नैनीताल में कंट्रोल रूम स्थापित

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर एक्शन: पेयजल एवं सीवरेज शिकायतों के समाधान हेतु नैनीताल में कंट्रोल रूम स्थापित
​नैनीताल। माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड जल संस्थान, नैनीताल ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शिकायत निवारण केंद्र (कन्ट्रोल रूम) स्थापित कर दिए हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई ने बताया कि पेयजल या सीवरेज संबंधी किसी भी समस्या की शिकायत सीधे कंट्रोल रूम, संबंधित अभियंताओं या सोशल मीडिया माध्यमों पर दर्ज कराई जा सकती है।
​विभाग द्वारा जारी संपर्क विवरण एवं हेल्पलाइन नंबर निम्नवत हैं:
​नैनीताल नगर क्षेत्र (पेयजल)


​मुख्य कंट्रोल रूम: मुख्य पंपहाउस, मल्लीताल
​दूरभाष: 05942-235097
​टोल फ्री नंबर: 18001804100
​अंशुल ओझा (सहायक अभियंता): 8209993096
​चेतन कुमार (अपर सहायक अभियंता): 9720527721
​गजेंद्र सिंह गड़िया (कनिष्ठ अभियंता – उपनल): 7351703933
​ज्योलीकोट एवं भीमताल क्षेत्र


​अनिल परिहार (सहायक अभियंता, नौकुचियाताल/भीमताल): 9456590727
​मोहन सिंह रावत (सहायक अभियंता): 9411117309
​रविंद्र (अपर सहायक अभियंता): 7055012605
​डिजिटल माध्यम से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत
उपभोक्ता अपनी शिकायतें मोबाइल नंबर 8630505740 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त ईमेल आईडी ujanainital1975@yahoo.com पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *