नैनीताल पुलिस होली और रमजान के लिए अलर्ट है। जगह-जगह बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बॉर्डर पर प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। आप भी सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस या 112 को दें।
