‎मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जेबकतरे को किया गिरफ्तार, ₹5730 बरामद‎‎हल्द्वानी के मुखानी पुलिस ने एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है। जेबकतरे की पहचान नजरुद्दीन पुत्र भूरा निवासी मुंडिया पिस्तौर, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।‎‎‎आरटीओ कार्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दबोचा गया।करीब 2 हफ्ते पूर्व मुखानी चौराहे पर टेंपो में एक व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें ₹20,000 मिले थे।‎बरामदगीअभियुक्त के कब्जे से ₹5730 नगद बरामद।‎‎‎‎वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर  प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने अथक प्रयास से संदिग्ध को दबोच लिया।‎‎नजरुद्दीन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से मुखानी पुलिस ने अपनी सक्रियता और अपराधियों के प्रति सख्ती का प्रदर्शन किया है

नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव समूह द्वारा रंगवाली पिछोड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया

नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव समूह द्वारा रंगवाली पिछोड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया‎‎‎आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव समूह ने उत्तराखंड की पारंपरिक कला…

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व, देशभर में धूमधाम से मनाया गया है दशहरा

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व, देशभर में धूमधाम से मनाया गया है दशहरा विजयादशमी के पावन अवसर पर पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल रहा बुराई…

‎गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई‎

‎गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई‎‎नैनीताल में स्थित मल्लीताल में पंत पार्क गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती मनाई गई मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा…

कुमाऊँ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लाइफ स्किल्स कार्यशाला का आयोजन

कुमाऊँ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लाइफ स्किल्स कार्यशाला का आयोजन‎‎कुमाऊँ विश्वविद्यालय, भीमताल परिसर में दो दिवसीय ‘लाइफ स्किल्स’ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जो पीएम-यूएसएचए (मेरु) पहल के…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजी गई राहत सामग्री हल्द्वानी पहुंच गई है।‎‎

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजी गई राहत सामग्री हल्द्वानी पहुंच गई है।‎‎‎‎उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजी गई राहत सामग्री हल्द्वानी पहुंच गई है। इस…

नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा में चलाया सत्यापन अभियान

नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 1050 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी

‎ ‎ ‎ ‎भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया।…

रामनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल एक शातिर हिस्ट्रीशीटर

रामनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नसीम अहमद है, जो मुरादाबाद का…

नैनीताल में  नंदा देवी महोत्सव के तहत मां नंदा सुनंदा की विदाई के लिए भक्तों का उमड़ा हुजूम‎‎

नैनीताल में  नंदा देवी महोत्सव के तहत मां नंदा सुनंदा की विदाई के लिए भक्तों का उमड़ हुजूम‎‎‎‎ इस दौरान पूरा शहर मां के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों…