नैनीताल में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’: कल भारी ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी।

नैनीताल में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’: कल भारी ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी।

‎​प्रशासन हाई अलर्ट पर: अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जारी किए सख्त निर्देश।​60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की अपील।

‎​
‎​”नैनीताल के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी दी है कि कल यानी 8 अप्रैल, 2026 को जनपद में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इतना ही नहीं, 40 से 50 किलोमीटर और अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।”
‎​
‎​”इस गंभीर पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। अपर जिलाधिकारी ने जनपद की जनता और पर्यटकों से अपील की है कि आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और अपने वाहनों पर नियंत्रण रखें।
‎​प्रशासन द्वारा जारी मुख्य निर्देश:
‎​सड़कें रहेंगी चालू: NH, PWD और PMGSY जैसे विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल उसे खुलवाया जाए।
‎​अधिकारी अलर्ट पर: सभी नोडल अधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक अपने तैनाती क्षेत्रों में मुस्तैद रहेंगे।
‎​सुरक्षा उपकरण: पुलिस चौकियों और थानों को वायरलेस सेट और आपदा उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों को टॉर्च, हेलमेट और छाता जैसे जरूरी सामान साथ रखने को कहा गया है।”
‎​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *