आयुक्त दीपक रावत ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई की, जिसमें भूमि विवाद, धोखाधड़ी, अवैध निर्माण, पेयजल, स्थायी निवास, लम्बित देयकों के भुगतान, आवासीय कालोनी में भूस्वामी से कब्जा दिलवाने जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही की गई। आयुक्त ने उधमसिंह नगर में ओबीसी जाति के लोगों के अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए। 38 वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हल्द्वानी और भीमताल में आयोजित प्रतियोगिताओं में कंपनी द्वारा लगाए गए विलिंटियर के मानदेय का भुगतान लम्बित होने पर आयुक्त ने लगभग 36 लाख के भुगतान को 14 फरवरी तक करने के निर्देश दिए।
