
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने जताया गहरा शोक
नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कूटा सदस्यों ने उन्हें सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कूटा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालों में:
कूटा प्रतिनिधि मंडल: प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ. कुबेर गिनती।
एलुमनी सेल: डॉ. बी. एस. कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. संजय घिल्डियाल, डॉ. रितेश साह एवं डॉ. भुवन शर्मा।
श्री राम सेवक सभा: अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह एवं बिमल चौधरी।
