
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया,
जिसमें भूमि संबंधित पैमाइश, नफती, सीमा विवाद निस्तारण, जमीनों के कुर्रे बनाए जाने और सरकारी भूमि में कब्जा लेने की कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों में जाकर दस्तावेजों का अवलोकन किया और तहसील स्तर पर गूल विवाद, पैमाइश, जमीनों के कुर्रे सहित सर्वे कार्य और अतिक्रमण चिन्हीकरण के संबंध में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से जानकारी ली
उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत 79 प्रकरणों में से 29 का निस्तारण कर लिया गया है, और अवशेष प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों का निस्तारण समय पर पूरा किया जाए
