श्री राम सेवक सभा में होली गायन का शुभारंभ

‎श्री राम सेवक सभा में होली गायन का शुभारंभ

‎नैनीताल, – शहर की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा में आज पोश के प्रथम रविवार पर होली गायन का शुभारंभ हुआ। विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

‎उत्तराखंड (कुमाऊं) की यह परंपरा शास्त्रीय संगीत, लोकगीत और होली के पारंपरिक गीतों से आत्मा के मिलन और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक है। होली के दिन तक चार चरणों में गाई जाने वाली यह होली भैरवी, पहाड़ी, केदार और बसंत रागों पर आधारित होती है।

‎कार्यक्रम की झलक
‎ गणेश वंदना से प्रारंभहोलियारों ने प्रस्तुत किए: _सब सखियांनं में राधा_, मैया के मंदिरवा में_, _शिव शंकर को ध्यान_
‎   संचालन: प्रो. ललित तिवारी

‎इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावरी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *