नैनीताल में  विंटर कॉर्निवाल: पहाड़ी संस्कृति और बॉलीवुड का संगम‎

नैनीताल में  विंटर कॉर्निवाल: पहाड़ी संस्कृति और बॉलीवुड का संगम

‎नैनीताल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक विंटर कॉर्निवाल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 2018 के बाद हो रहे इस आयोजन में पहाड़ी संस्कृति, स्थानीय व्यंजन, पहाड़ी कलाकारों के साथ बॉलीवुड सितारे भी प्रस्तुति देंगे।
‎22 दिसंबर:_ 20 किमी ट्रैकिंग (बिड़ला चुंगी से कैंची धाम), वोट हाउस क्लब से रिगाटा, बैंड प्रदर्शन।23 दिसंबर:_ वोटिंग रेस, दीपदान, मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन, परेड और झांकी, स्टार नाईट में परमीश वर्मा।
‎24 दिसंबर:_ फूड फेस्टिवल, उत्तराखंड स्टार नाईट में पवनदीप की प्रस्तुति।25 दिसंबर:_ पेंटिंग, डांस प्रतियोगिताएं, पांडवाज ग्रुप का शो।


‎- प्रचार-प्रसार: पर्यटन विभाग
‎- खान-पान: केएमवीएन
‎- अलाव: नगर पालिका
‎- विद्युत: विद्युत विभाग
‎- पेयजल: जल संस्थान

‎विधायक सरिता आर्या ने सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, व्यापार मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *