कोहरे का येलो अलर्ट: कई जिलों में घना कोहरा, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी
देहरादून, मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में 20-21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि 22-24 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 24.5°C (तीन डिग्री ऊपर) और न्यूनतम 9.5°C (दो डिग्री ऊपर) रहा।
