‎नैनीताल में सात‑दिवसीय सतत् विकास कार्यशाला का समापन



‎ नैनीताल  में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, नैनीताल में 11 दिसंबर से चल रही सात‑दिवसीय सतत् विकास कार्यशाला का आज समापन हुआ।


‎आयोजन  अरविन्द आश्रम (दिल्ली शाखा ट्रस्ट सोसाइटी) एवं  अरविन्द आश्रम, वन निवास, नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में, Star Grain and Shipping Private Limited, मुंबई के प्रायोजन से आयोजित।उद्देश्य: छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और ईको‑इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति जागरूकता बढ़ाना।


‎पहले तीन दिन विद्यालय परिसर में, शेष चार दिन  अरविन्द आश्रम, वन निवास में कार्य शालाएँ ,वर्षा जल संचयन एवं भंडारण प्रणाली की स्थापना, कम्पोस्ट पिट का निर्माण। सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन (कचरा पात्र) स्थापित कर स्वच्छता को प्रोत्साहन। Eco Fair में छात्रों के Best‑Out‑of‑Waste मॉडल, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएँ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संचयन व कम्पोस्टिंग का संदेश




‎मुख्य अतिथि चंदन नैयाल  कविता गंगोला,  संगीत बोरा,  तुसी अनित साह अयार पाटा वार्ड के सभासद  मनोज साह जगाती ने प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता के नेतृत्व में कार्यशाला संपन्न हुई। दिव्या धैला,  निशा,  प्रवीन,   एवं सभी शिक्षक आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल नेतृत्व  मेघलयना  ने किया।




‎यह कार्यशाला छात्रों को पर्यावरणीय संवेदनशीलता और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर स्थानीय समुदाय में सतत् विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *