कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए।




‎आज कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली एक सतत साधना है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, करुणा और ईमानदारी को जीवन में अपनाने का आग्रह किया और कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। समारोह में 16,183 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और 89 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया, जिनमें से 78.5% पदक छात्राओं ने प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *