मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जेबकतरे को किया गिरफ्तार, ₹5730 बरामदहल्द्वानी के मुखानी पुलिस ने एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है। जेबकतरे की पहचान नजरुद्दीन पुत्र भूरा निवासी मुंडिया पिस्तौर, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।आरटीओ कार्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दबोचा गया।करीब 2 हफ्ते पूर्व मुखानी चौराहे पर टेंपो में एक व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें ₹20,000 मिले थे।बरामदगीअभियुक्त के कब्जे से ₹5730 नगद बरामद।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने अथक प्रयास से संदिग्ध को दबोच लिया।नजरुद्दीन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से मुखानी पुलिस ने अपनी सक्रियता और अपराधियों के प्रति सख्ती का प्रदर्शन किया है