शहीद सम्मान यात्रा- जिलाधिकारी ने ताम्र कलश वाहन को हरी झंडी दिखाई

शहीद सम्मान यात्रा- जिलाधिकारी ने ताम्र कलश वाहन को हरी झंडी दिखाई

‎उत्तराखंड में शहीद सम्मान यात्रा-2.0 के अन्तर्गत ग्राम गौरीकला किच्छा के शहीद देव बहादुर व कंजाबाग डेरी फार्म खटीमा के शहीद सूबेदार डम्बर चन्द के घर-आंगन की ताम्र कलश में संग्रहित मिट्टी को वाहन में रखकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्टेªट जनपद मुख्यालय से वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद पौड़ी के लैंसडाउन के लिए रवाना किया।

‎शहीद सम्मान समारोह5 अक्टूबर को जनपद पौड़ी के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में आयोजित किया जाएगा: मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद सैनिकों के आश्रितों को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।शहीदों के घर-आँगन से ताम्र कलशों में मिट्टी का संग्रहण कर उसे देहरादून स्थित शौर्य स्थल (सैन्यधाम) में प्रतिस्थापित किया जाएगा।
‎: कलश वाहन के साथ शहीदों के परिजन भी जाएंगे, जिनका रहने आदि सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा की जाएंगी।


‎- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरियाअपर जिलाधिकारी कौस्तुभउप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेनि0 क0 सीपी कोठारी
‎ शहीदों के परिजन और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *