हल्द्वानी शहर के विकास कार्यों के तहत एडीबी वित्तपोषित हल्द्वानी परियोजना में यूयूएसडीए द्वारा वर्षा जल प्रबंधन के कार्यों में रक्सिया नाले के आउटफॉल निर्माण कार्य का निरीक्षण माननीय सांसद महोदय द्वारा किया गया। इस परियोजना के तहत 4×3 मीटर आकार के 1.5 किलोमीटर लंबाई के भूमिगत नाले का निर्माण किया गया है, जिसके ऊपर से रोड निर्माण कार्य भी किया जाना है।
जलभराव की समस्या से निजात
विगत कुछ दिनों से हल्द्वानी में हो रही भीषण बारिश से रक्सिया नाले के पानी से प्रेमपुर लोशज्ञानी के नीचे के लगभग 10 से अधिक गांवों को जलभराव की समस्या से निजात मिली है। इन गांवों में हल्दुपोखरा नायक, हिन्ममतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडेय नेवार, पूरनपुर, आनंदपुर एवं प्रेमपुर लोषज्ञानी शामिल हैं।
सरकार की पहल
सरकार द्वारा कराए गए इस महत्वपूर्ण कार्य से हजारों की आबादी को राहत मिली है। यूयूएसडीए द्वारा निर्मित रक्सिया नाला आउटफॉल को एक वर्ष के भीतर वर्षा जल भराव की समस्या के निदान हेतु तैयार कर दिया गया है। सरकार एवं प्रशासन द्वारा निरंतर समीक्षा की गई और आज फलस्वरूप यह आउटफॉल नाला तैयार हो गया है।
