कुलसचिव डॉ मंगल सिंह मंद्रवाल ने पौधारोपण किया

आज हरेला महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कुलसचिव डॉ मंगल सिंह मंद्रवाल ने पौधारोपण किया। उन्होंने देवदार, पदम, जिनको बायोलोबा, गुड़हल सहित किम्मू के पौधे को रोपा।

कार्यक्रम का आयोजन

यह कार्यक्रम विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टरेट, इग्नू, एलुमनी सेल, वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने किया।

कुलसचिव का संदेश

कुलसचिव डॉ मंद्रवाल ने कहा कि पौधे लगाना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। पौधे जीवन का आधार हैं। उन्होंने सभी को हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व की बधाई भी दी।

निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और पृथ्वी को हमारा सबसे महत्वपूर्ण उपहार पौधा रोपण ही है। देवदार और पद्म धार्मिक और सांस्कृतिक पौधे हैं, तो जिनको लिविंग फॉसिल के साथ औषधीय पौधा भी है।

इस दौरान संजय पंत अभियंता, प्रकाश पांडे, कुंदन सिंह, ललित, कुलदीप शामिल रहे। सभी पौधे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अरविंद द्वारा उपलब्ध कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *