
नैनीताल के प्रख्यात विद्यालय सेंट मैरी कॉन्वेंट में आशा फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक मोटिवेशनल टॉक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष आशा शर्मा ने बालिकाओं और स्टाफ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के साथ-साथ पर्यावरण संबंधी जानकारी और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कैंसर से बचाव आशा शर्मा ने बालिकाओं को कैंसर से बचाव के तरीकों के बारे में बताया और ब्रेस्ट कैंसर में स्वयं जांच करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
पुन: उपयोग योग्य पैड्स: उन्होंने पुन: उपयोग योग्य पैड्स के बारे में भी जानकारी दी, जो कपड़े से बने होते हैं और दो साल तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की गई और बालिकाओं ने पर्यावरण बचाने के लिए क्या कर सकते हैं, उसके बारे में जाना।
महिला सशक्तिकरणआशा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और बालिकाओं को समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
आशा फाउंडेशन की पहल
आशा फाउंडेशन महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग कर रहा है। फाउंडेशन की अध्यक्षा आशा शर्मा ने कहा कि युवाओं के बिना कोई भी मुहिम अधूरी है और इसीलिए वह अपनी मुहिम को युवाओं के साथ लेकर बढ़ाना चाहती हैं। आशा फाउंडेशन ने पिछले कुछ वर्षों से कैंसर जागरूकता अभियान चला रखा है और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है
