नैनीताल में नगर पालिका के देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के चुनाव में त्रिलोचन टांक अध्यक्ष और सोनू सहदेव महासचिव चुने गए हैं। सोनू सहदेव लगातार चौथी बार महासचिव बने हैं और उप सचिव पद पर विक्की सिलेलान ने चुनाव जीता है। जबकि उपाध्यक्ष कमल कुमार निर्विरोध चुने गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सहदेव ने बताया कि अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी त्रिलोचन टांक को 73 मत मिले, जबकि उनके निकटमत प्रतिद्वंदी धर्मेश प्रसाद को 54 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी कमल सिलेलान को 42 मत मिले। सचिव पद के विजयी प्रत्याशी सोनू सहदेव को 96 मत मिले, जबकि पराजित प्रत्याशी धीरज कटियार को 73 मत मिले। उप सचिव के विजयी प्रत्याशी विक्की सिलेलान को 88 मत मिले, जबकि पराजित प्रत्याशी मुकेश मंटू को 83 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *