नैनीताल में भाजपा मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

oplus_8388608

नैनीताल में भाजपा मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला से पिछड़ी बाजार होते हुए माल रोड से नैनीताल कलेक्टर रैली निकालकर विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया

स्वागत समारोह निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और मंडल अध्यक्ष का साडे पांच साल का कार्यकाल संभाला। इसके बाद, मंडल की कमान नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की को सौंपी गई।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, वह सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से फूलों की माला पहनाकर और गुलाल उड़ाकर स्वागत किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *