कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोधार्थी राहुल साह ने पूरा किया शोध,

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के शोधार्थी राहुल साह ने प्रोफेसर डॉ. युगल चंद्र जोशी के निर्देशन में अपना शोध पूर्ण किया है। उनकी मौखिक परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मार्गम मधुसूदन के सम्मुख संपन्न हुई।

राहुल साह के शोध का विषय “मेडिकल छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा डिजिटल सूचना स्रोतों और सेवाओं के बारे में जागरूकता और उपयोग: उत्तराखंड राज्य का एक अध्ययन” रहा। उन्होंने अपने शोध में उत्तराखंड में मेडिकल छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा डिजिटल सूचना स्रोतों और सेवाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता और चुनौतियों का अध्ययन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *