पहाड़ी लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन .मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला फूंका गया

नैनीताल में पहाड़ी लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का पुतला फूंका गया।

नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी ने कहा कि मंत्री द्वारा पहाड़ी लोगों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ है और राज्य के लोगों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी इसकी निंदा करती है।

इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष कुमार, सुरेश चंद्रा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, नगर सचिव बंटू आर्य सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बयान जारी कर कहा कि मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को राज्य आंदोलन, मुजफ्फरनगर कांड, राज्य निर्माण के शहीदों व आंदोलनकारियों की पीड़ा आदि के इतिहास को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री को तुरंत पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *