हल्द्वानी में नवनिर्वात मेयर और पार्षदों ने शपथ ली।

हल्द्वानी में नवनिर्वात मेयर और पार्षदों ने शपथ ली ,रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आयुक्त दीपक रावत ने मेयर गजराज सिंह बिष्ट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने 60 पार्षदों को शपथ दिलाई

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी शहर का चहुमुखी विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रतिभाग किया। शपथ समारोह के बाद खेल मंत्री ने मेयर को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डा0 अनिल कपूर डब्बू,बेला तोलिया, आनंद सिंह दरम्वाल,तरूण बंसल, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, प्रदीप बिष्ट, मजहर नईम नवाब, सुरेश भटट, रंजन बर्गली, दिनेश आर्य, प्रमोद बोरा, अजय राजौर, प्रदीप जनौटी के साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *