नैनीताल में निकाय चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर, मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा उम्मीदवार जीवंती भट्ट के पक्ष में वोट की अपील की।

नैनीताल में निकाय चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में गुरुवार को एक जन सभा को संबोधित करते हुए ,भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने नैनीताल नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जीवंती भट्ट और भवाली नगर पालिका से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रकाश आर्या के समर्थन में आयोजित जन सभा में भाग लिया

मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है और भारतीय जनता पार्टी उस व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने में लगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने से न केवल नैनीताल का विकास होगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड का विकास होगा।

इस जन सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के भाषण का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *