
हल्द्वानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। CO सिटी नितिन लोहनी और महिला हेल्प लाइन प्रभारी उ0नि0ज्योति कोरंगा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा और सेंट लॉरेंस स्कूल में छात्राओं को संबोधित किया।
छात्राओं को 112 नंबर, साइबर जागरूकता, और 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। “गौरा शक्ति” मॉड्यूल के बारे में बताया गया और छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय बताए गए। उन्हें मनचलों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त और सुरक्षित बनाना है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए “गौरा शक्ति” मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी और विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।

