नैनीताल में श्री नंदा महोत्सव 8 से 15 सितंबर तक होगा आयोजन

नैनीताल -श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 122वें श्री नंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव 8 से 15 सितंबर तक नैनीताल में मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता में महासचिव जगदीश बावड़ी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन 8 सितंबर को होगा, जिसमें विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

महोत्सव में बाल कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और छोलिया दल भी होंगे। इस वर्ष कदली का वृक्ष रोखड़, थापला मंगोली से लाया जाएगा और 21 पौधे रोपे जाएंगे। महोत्सव के दौरान कदली नगर भ्रमण, लोकगीत प्रतियोगिता, क्विज, लोक पारंपरिक कलाकार देवरा मूर्ति निर्माण, पांच आरती, महा भंडारा, सुंदर काण्ड, और विश्व शांति हेतु हवन सहित ताल चैनल एवं यू-ट्यूब से सीधा प्रसारण होगा।

श्री राम सेवक सभा ने यूनेस्को के हेरिटेज साइट में महोत्सव शामिल होने के लिए सिग्नेचर अभियान चलाने की घोषणा की। महोत्सव को राजकीय महोत्सव ए श्रेणी होने पर सरकार का धन्यवाद किया गया। महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण और गंदगी न होने के लिए पॉलीथिन बंद रहेगा।

इस दौरान मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बावड़ी ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी ,मुकेश जोशी ,भुवन बिष्ट , देवेंद्र लाल साह ,मोहित साह ,आनंद बिष्ट ,गोधन सिंह , गिरीश भट्ट प्रो ललित तिवारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *