

लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 430 छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में मन्नत और जूनियर वर्ग में रोजम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन गोवर्धन हाल में किया गया । समाजसेवी आशीष बजाज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और लेक सिटी क्लब के प्रयासों की सराहना की।

लेक सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष ज्योति ढोढियाल सचिव दीपा पांडे ने बताया कि अगले वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन और अधिक बड़े स्तर पर नगर में किया जाएगा।

प्रायोजक डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि उनके प्रयासों से 15 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल नगर में किया जाता रहा है। कार्यक्रम की संयोजक दीपिका बेनीवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन सरिता त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम रानी साह, गीता साह हेमा भट्ट विनीता पांडे
जीवंती भट्ट रमाभट्ट,लीला राज ,आभा साह ,सीमा सेठ ,प्रेम अधिकारी,ज्योति वर्मा,रमा तिवारी , मीनाक्षी कीर्ति ,मीनू बुतलाकोटी
नीरू शाह ,दया कुंवर ,कंचन जोशी ,कविता जोशी,तुसी साह, रेखा जोशी उपस्थित रहे