कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय और उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का क्षण है। मनोज पंत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल से प्राप्त की। उन्हें उनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. दीवान एस. रावत ने कहा कि पहाड़ के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। मनोज पंत की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *